छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, जहां बीते दो दिनों में 258 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ‘विश्वास की शक्ति की जीत’ बताया है। बस्तर में 17 अक्टूबर को 170 से अधिक माओवादी मुख्यमंत्री के सामने सरेंडर करने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दो इलाकों को नक्सल मुक्त घोषित किया है। सुकमा में 50 लाख रुपये के इनामी 27 नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए हैं। यह सरेंडर छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना जा रहा है। सरकार की पुनर्वास नीतियों और सुरक्षा बलों की मजबूत रणनीति के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष योजनाएं भी बनाई हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 258 माओवादियों ने किया सरेंडर













Leave a Reply