भारत ने अबू धाबी में IUCN वर्ल्ड कंजर्वेशन कांग्रेस 2025 में अपना नेशनल रेड लिस्ट रोडमैप और विजन 2025-2030 लॉन्च किया है। पर्यावरण राज्य मंत्री किर्ति वर्धन सिंह ने इस पहल की घोषणा करते हुए बताया कि 2030 तक लगभग 11,000 प्रजातियों (7,000 वनस्पति और 4,000 जीव-जंतु) का आकलन किया जाएगा। भारत विश्व के 17 मेगाडाइवर्स देशों में से एक है और चार वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट का घर है। यह पहल भारत की जैव विविधता के संरक्षण और लुप्तप्राय प्रजातियों की पहचान में मील का पत्थर साबित होगी। जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया इस परियोजना का नेतृत्व करेंगे।
भारत ने जैव विविधता संरक्षण के लिए नेशनल रेड लिस्ट रोडमैप किया लॉन्च













Leave a Reply